लखनऊ:- अभी कोई आपको कॉल करता है , टु आप सिर्फ उसकी तस्वीर अपनी मोबाइल स्क्रीन पर देख पाते हैं , पर अब जल्द ही आपको कॉल करने वाला कॉलर 3डी रूप में आपसे बात करेगा | कनाडा के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक का आविष्कार किया है | वैज्ञानिकों ने होलोग्राफिक स्मार्टफोन बनाने का दावा किया है |
- कनाडा की क्वीन यूनिवर्सिटी के प्रो.रोइल एनकुंबर के मुताबिक , 3डी ग्राफिक्स के जरिये बात करना बिल्कुल नया अनुभव होगा |
- इस तकनीक से आपको ऐसा महसूस होगा की कॉलर कहीं दूर नहीं बल्कि आपके सामने बैठ कर आपसे बात कर रहा है |
- 1920*1080 टचस्क्रीन वाले इस फोन में 16000 फिशआई लेंस हैं |
- इस लेंस के जरिये ही ऑब्जेक्ट का 3डी व्यू शो होगा |
- इस फोन के सभी फीचर्स 3डी होंगे |
- कालिंग के साथ-साथ इस फोन में और भी कई खास चीजें दी हुई हैं |
- इससे वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी 3डी में हो सकेगी |
12th May, 2016