बालों का गिरना कम करने के लिए घरेलु प्राकृतिक उपचार
बालों का झड़ना काफी बड़ी समस्या है और बाज़ार के बेहतरीन उत्पाद भी इस मामले में आपकी ज़्यादा मदद नहीं कर सकते। आपको रोज़ ही कंघी करते वक़्त उसमें कुछ बाल दिख ही जाते हैं। इस समस्या का लोगों के मन पर काफी प्रभाव पड़ता है। एक बार बाल तेज़ी से झड़ने पर आप इससे बचने के उपाय खोजते हैं और इस प्रक्रिया में आप घरेलू नुस्खों का प्रयोग शुरू कर देते हैं।
बालों का गिरना सबके लिए आम समस्या हो गयी है| बालों का गिरना अगर बंद ना किया जाए तो आगे जाकर गंजापान हो सकता है| बालों के गिरने के कई कारण हैं जैसे हॉर्मोन का असंतुलन, थाइरोइड ग्रंथि की समस्या, सर की त्वचा में संक्रमण, तैलीय बाल और रुसी|
बाल गिरने के कारण (Reasons for hair fall)
थाइरोइड- थाइरोइड ग्रंथि शरीर में टी३ और टी४ जैसे हॉर्मोन पैदा करते हैं जो शरीर में हॉर्मोन के स्तर का नियंत्रण करते हैं| थाइरोइड के ग्रंथि कम काम करना या ज्यादा काम करना टी३ और टी४ के स्तर को अनियंत्रित करता है|
सर की त्वचा का संक्रमण- सर की त्वचा में कवक का संक्रमण हो सकता है जो बालों की जड़ कमजोर करता है और बाल गिरने का कारण होता है|
रुसी-रुसी एक प्रकार का कीटाणु का संक्रमण है जो बालों के जड़ को हानि पहुंचाकर बाल गिरने का कारण होता है|
तैलीय बाल- तैलीय बालों में धुल जम जाती है| यह धुल जमकर बालों का गिरना बढ़ा देती है|
अन्य कारण- सही आहार न लेना बालों के गिरने का कारण होता है| लोह की कमतरता और गर्भावस्था में बालों का गिरना मुमकिन हो सकता है|
बालों का गिरना रोकने के लिए घरेलु उपचार (Home remedies to control the hair fall /hair loss)
१ कप मेथी के बीज रातभर भिगोकर सुबह उन्हें पीस लें| इसमें १ बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाकर यह मिश्रण सर की त्वचा पर लगाएं| बालों को शावर कैप से ढंक लें| २० मिनट तक रुकें| फिर ठंडे पानी से बालों को धो डालें| मेथी के बीज बालों से रुसी मिटाता है|
एक प्याज निचोड़कर रस निकालें| यह रस सर की त्वचा पर लगाएं| प्याज में सल्फर होता है जो बालों में रक्त का परिसंचरण बढाता है और जड़ों को मजबूती दिलाता है|
नारियल का दूध निकालकर अपने सर की त्वचा पर लगाएं| बालों को शावर कैप से ढंक लें| २० मिनट तक रखकर बाल धो डालें| नारियल का दूध बालों को खनिज देकर मजबूती दिलाता है|
नीम एक प्राकृतिक आयुर्वेदिक औषधि है| नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें| पानी आधा रहने तक उबालें| इस पानी से अपने बाल धो डालें|
ग्रीन टी की २ थैलियाँ एक कप पानी में उबालकर यह पानी बालों में लगाएं| आधे घंटे तक रखकर बालों को धो डालें|
घृत कुमारी बालों के लिए प्राकृतिक औषधी है| घृत कुमारी का अर्क निकालकर बालों पर लगाएं| २० मिनट तक रखकर फिर धो डालें|
आम्ला मसलकर पेस्ट बना लें| १ बड़ा चम्मच आम्ला पेस्ट और १ बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं| यह मिश्रण सर की त्वचा पर लगाएं| आम्ला बालों की जड़ों के लिए अच्छा होता है|
रासायनिक उत्पादों के बजाय घरेलु प्राकृतिक उपचारों का प्रयोग करें| यह बालों का गिरना रोकने में अच्छे साबित हुए हैं|
Source medical tips web
26th January, 2016