लखनऊ, यूरीड मीडिया न्यूज। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी में चल रही उठा-पटक और वर्चस्व की लड़ाई पर चिन्ता व्यक्त की है और कहा है कि अगर पूर्णकालिक अध्यक्ष जल्दी नहीं बना तो देश में कांग्रेस की स्थिति डामाडोर होती जा रही है। अगर ऐसी ही सियासत होती रही तो कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में देश की सियासत में अप्रसांगिक हो जायेगी। पूर्णकालिक अध्यक्ष जल्द से जल्द बनाया जाना चाहिए। बिना किसी का नाम लिये थरूर का इशारा कांग्रेस की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ था।
24th February, 2020