यूरीड मीडिया- लखनऊ। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गोमती नगर सेवा केंद्र ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘विश्व एकता एवं विश्वास के लिए ध्यान/योग’ की रूपरेखा साझा की। बताया गया कि इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन 28 नवंबर, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सुल्तानपुर रोड स्थित राजयोग प्रशिक्षण केंद्र, गुलजार उपवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी।
राधा दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज की स्थापना आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित है और इसके सेवा केंद्र देश–विदेश में फैले हुए हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ते तनाव और अविश्वास के बीच ध्यान और आध्यात्मिक जागरण के माध्यम से एकता, सद्भाव और मानसिक शांति बढ़ाने का यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कटक से आए नथमल भाई ने कहा कि वर्तमान समय में समाज अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे में राजयोग ध्यान मन को स्थिरता, साहस और शांति प्रदान कर मानवीय मूल्यों को मजबूत बनाता है। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था वर्षों से इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
माउंट आबू के मधुबन से पधारी लीना दीदी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, राजयोग प्रशिक्षक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियाँ शामिल होंगी। कार्यक्रम के मुख्य सत्रों में समूह ध्यान, अनुभव साझा करना, आध्यात्मिक संवाद और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा शामिल रहेगी। लीना दीदी ने उम्मीद जताई कि यह आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और सामूहिक सद्भाव का संदेश देगा। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी से सहयोग की अपील भी की।

18th November, 2025