यूरीड मीडिया- दिनांक 21 मई को अयोध्या निवासी एवं उभरते हुए राजनीतिक रणनीतिकार शांतनु सिंह तथा कु. मांडवी के विवाह समारोह का आयोजन भव्य रूप में संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर आंध्र प्रदेश सरकार के मानव संसाधन मंत्री एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख श्री नारा लोकेश (पुत्र, मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू) ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
यह आयोजन केवल पारिवारिक नहीं, बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण से भी विशेष महत्व का रहा, क्योंकि शांतनु सिंह वर्तमान में एक प्रभावशाली राष्ट्रीय राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में तेजी से उभर रहे हैं। श्री सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव से की थी। इसके पश्चात उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के लिए रणनीति तैयार की, जिससे तृणमूल कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई।
इसके बाद उन्होंने वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के साथ मिलकर आंध्र प्रदेश में प्रभावी रणनीति बनाई, जिसके चलते वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई। 2024 के हालिया आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में, शांतनु सिंह ने तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के लिए चुनावी रणनीति तैयार की, जिससे चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में पार्टी को भारी बहुमत से विजय प्राप्त हुई। आज श्री सिंह को उत्तर प्रदेश के युवा राजनीतिक रणनीतिकारों में अग्रणी माना जा रहा है और वे राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

22nd May, 2025