 
                                            
                                            
                                        
                                        नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली, इनमें 11 सहयोगी दलों के हैं। शपथ लेने के बाद सोमवार को PM मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। उन्होंने सबसे पहले किसान सम्मान निधि की फाइल पर साइन किए। PMO पहुंचने पर कर्मचारियों ने मोदी का स्वागत किया।
सोमवार (10 जून) शाम पांच बजे PM आवास, लोक कल्याण मार्ग, पर कैबिनेट की पहली बैठक और उसके बाद डिनर होगा।
बैठक में मंत्रियों को उनके विभाग बांटे जा सकते हैं। साथ ही सरकार के पहले सौ दिन के रोड मैप पर चर्चा होगी। यह तय माना जा रहा है कि अमित शाह और राजनाथ सिंह के विभाग नहीं बदले जाएंगे। पहले की तरह शाह गृह मंत्री और राजनाथ रक्षा मंत्री बने रहेंगे।
सबकी नजर गठबंधन में शामिल तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मंत्रियों को मिलने वाले विभागों पर रहेगी। इसके अलावा कैबिनेट में शामिल पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी महत्वपूर्ण विभाग मिलने की उम्मीद है।
मंत्रिमंडल में 32 सांसद ऐसे हैं, जो पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं, इनमें MP के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर, कर्नाटक के पूर्व CM कुमारस्वामी और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी शामिल हैं।
- उत्तर प्रदेश: 
 
 नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, हरदीप पुरी, जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान, (11)
- बिहार: 
 
 जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह 'ललन सिंह', गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, सतीश चंद दुबे, राजभूषण चौधरी (8)
- गुजरात: 
 
 अमित शाह, एस जयशंकर, मनसुख मांडविया, सीआर पाटिल, नीमूबेन बमभानिया (5)
- मध्य प्रदेश: 
 
 शिवराज चौहान, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दुर्गादास उइके, सावित्री ठाकुर (5)
- कर्नाटक: 
 
 निर्मला सीतारमण, एचडी कुमारस्वामी, प्रह्लाद जोशी, वी सोमन्ना, शोभा करंदलाजे (5)
- महाराष्ट्र: 
 
 पीयूष गोयल, प्रतापराव जाधव, राम दास अठावले, रक्षा निखिल खडसे, मुरलीधर मोहोल (5)
- राजस्थान: 
 
 भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, भागीरथ चौधरी (4)
- आंध्र प्रदेश: 
 
 के राम मोहन नायुडू, चंद्रशेखर प्रेम्मासामी, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा (3)
- हरियाणा: 
 
 मनोहर लाल, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर (3)
- ओडिशा: 
 
 धर्मेंद्र प्रधान, जोएल ओराम, अश्विनी वैष्णव (3)
- असम: 
 
 सर्वानंद सोनोवाल, पबित्र मार्गरेटा (2)
- झारखंड: 
 
 अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ (2)
- तेलंगाना: 
 
 जी किशन रेड्डी, बंडी संजय कुमार (2)
- अरुणाचल प्रदेश: 
 
 किरण रिजिजू (1)
- जम्मू कश्मीर: 
 
 जितेंद्र सिंह (1)
- गोवा: 
 
 श्रीपत नाइक (1)
- पश्चिम बंगाल: 
 
 शांतनु ठाकुर, सुकांता मजूमदार (2)
- केरल: 
 
 सुरेश गोपी, जॉर्ज कुरियन (2)
- तमिलनाडु: 
 
 एल मुरुगन (1)
- उत्तराखंड: 
 
 अजय टम्टा (1)
- पंजाब: 
 
 रवनीत सिंह 'बिट्टू' (1)
- छत्तीसगढ़: 
 
 तोखन साहू (1)
- दिल्ली: 
 
 हर्ष मल्होत्रा (1)
- हिमाचल प्रदेश: जेपी नड्डा (1)
10 साल ट्रेलर देखा, पिक्चर अभी बाकी है...
23 फरवरी 2024 को दिल्ली में PM मोदी ने मंत्रियों से कहा था कि अगले 5 साल का रोडमैप और 100 दिनों का एक्शन प्लान बनाएं। अफसर आचार संहिता के दौरान इस पर होमवर्क करते रहें। 5 अप्रैल को राजस्थान के चूरू में एक चुनावी रैली में खुद मोदी ने कहा, '10 साल में हमने जो काम किया वो ट्रेलर था, पूरी पिक्चर अभी आनी बाकी है।'
दैनिक भास्कर ने BJP में अपने सूत्रों से इस प्लान की डीटेल हासिल की। इसके मुताबिक इन मुद्दों पर 
  
100 दिनों में एक्शन लेने की तैयारी थी...
- वन नेशन-वन इलेक्शन
- यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC)
- मुस्लिम आरक्षण खत्म करना
- प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट में बदलाव
- दिल्ली मास्टर प्लान
- वक्फ बोर्ड खत्म करना
- महिला आरक्षण
- 70 साल के बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज
- पेपर-लीक नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कानून
- CAA का कम्प्लीट इम्प्लिमेंटेशन
- यूनियन बजट
- न्यू एजुकेशन पॉलिसी
- जनगणना (2026 में परिसीमन होना है)
- लखपति दीदी की संख्या 3 करोड़ तक ले जाना
- PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
- किसानों के लिए ऑयल सीड्स और पल्सेज पर ध्यान
- भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना
- रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म पर ध्यान देना
- स्केल, स्कोप, स्पीड, स्किल के एजेंडे पर काम करना

 
                                                    
                                                 
                                                    
                                                 
                                                    
                                                 
                                                    
                                                