यूरीड मीडिया- दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी के आगे युद्ध में फंसे छोटे राष्ट्र यूक्रेन के राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय सम्मान और सुरक्षा की गारंटी के बिना युद्ध रोकने से इनकार कर दिया। मीडिया की उपस्थिति में जिस तरह से अमेरिका के व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच तीखी नोकझोंक हुई, उसे पूरी दुनिया ने देखा। ट्रंप लगातार जेलेंस्की को तरह-तरह की धमकियां देकर दबाव बनाने का प्रयास करते रहे, लेकिन जेलेंस्की नहीं झुके और अंत में बिना किसी समझौते के वार्ता टूट गई। ट्रंप ने जेलेंस्की पर तीसरे विश्व युद्ध की ओर ले जाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए।
वार्ता टूटने के बाद ट्रंप ने यूक्रेन को मदद करने से इनकार कर दिया है। उधर, रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं, और यूरोपीय संगठन खुलकर यूक्रेन के समर्थन में आ गए हैं। टकराव की स्थिति बढ़ती जा रही है। इस विवाद पर चीन का रुख क्या होता है, यह भी बहुत महत्वपूर्ण है। वैसे, ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। ट्रंप हर दिन ऐसे निर्णय और बयान दे रहे हैं, जो पुरानी राजनीतिक कूटनीति और संबंधों को प्रभावित कर रहे हैं।
ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच हुई बात-
ट्रम्प ने ज़ेलेंस्की से कहा कि यूक्रेन इस वक्त बड़ी मुसीबत में है और वो रूस के साथ जंग में जीत नहीं हासिल कर सकते।
इसी बीच ट्रंप ने यह भी कहा, "यूक्रेन बड़ी मुसीबत में है। आप इसे नहीं जीत सकते हैं। लेकिन अगर आप हमारे साथ हैं तो आपके पास इससे बाहर निकलने का मौक़ा है।"
ट्रंप ने मीटिंग में युद्ध के दौरान यूक्रेन को दी गई मदद के मुद्दा के बारे में बात की।
ट्रंप ने कहा, "हमने आपको 350 अरब डॉलर दिए हैं. सैन्य उपकरण दिए हैं। अगर हम सैन्य सहायता नहीं देते तो ये युद्ध दो हफ्ते में ही ख़त्म हो जाता।"
ट्रंप ने कहा, "अगर मैं अपने आप दोनों (रूस और यूक्रेन) को बीच में नहीं लाता हूं तो आप कभी डील नहीं कर सकते।"
"आप पुतिन से नफ़रत करते हैं। दूसरी तरफ़ से भी पसंद किए जाने वाली कोई बात नहीं है. आप चाहते हैं कि मैं सख्त हो जाऊं तो मैं दुनिया में किसी भी और इंसान से ज़्यादा सख्त हो सकता हूं। लेकिन इस तरीके से आप कोई डील नहीं कर सकते हैं।"
ट्रंप ने ज़ेलेंस्की से कहा कि अगर युद्ध विराम होता है तो यूक्रेन को तुरंत उसे स्वीकार करना चाहिए।
ट्रंप ने कहा, "अगर युद्ध विराम की संभावना बनती है तो यूक्रेन को तुरंत उसे स्वीकार करना चाहिए ताकि गोली चलना बंद हो पाएं।"
ज़ेलेंस्की ने भी कहा कि वो जंग को रोकना चाहते हैं।
लेकिन ट्रंप ने बीच में ही रोका और कहा, "लेकिन आप कह रहे हैं आपको युद्ध विराम नहीं चाहिए।"
इसके जवाब में ज़ेलेंस्की ने कहा, "हमें युद्ध विराम की डील गारंटी के साथ चाहिए।"
ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से ये भी कहा कि उन्हें युद्ध विराम के बारे में यूक्रेन के लोगों से पूछना चाहिए कि वो क्या चाहते हैं।

1st March, 2025