यूरीड मीडिया- विधानसभा चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले कैबिनेट विस्तार की बारी आई तो नीतीश ने बड़ा दिल दिखाया और बीजेपी को खाली सातों सीटों पर मंत्री बनाने पर सहमति जता दी है। 2025 के चुनाव में एनडीए नीतीश के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ने का दावा कर रहा है।
नीतेश कैबिनेट का विस्तार शुरू हो गया है, एक-एक कर बीजेपी के 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीजेपी विधायक संजय सरावगी भी मंत्री बने।
बीजेपी विधायक विजय कुमार मंडल ने मंत्री पद की शपथ ली। वह 1995 में भारतीय प्रगतिशील पार्टी से चुनाव जीते थे. फिर 2015 और 2020 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता। वह सिकटी सीट से बीजेपी विधायक हैं।
कृष्ण कुमार मंटू ने मंत्री पद की शपथ ली, उन्होंने 2015 में चुनाव जीता था और विधायक बने थे। 2020 में फिर चुनाव जीता था। मुखिया के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी। वह सारण के अमनौर से बीजेपी विधायक हैं. वह कुर्मी समुदाय से आते हैं।
बीजेपी विधायक मोतीलाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह तेली समुदाय से आते हैं। 2 बार विधानसभा के सदस्य रहे हैं।
बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। राजू कुमार ने लोकजनशक्ति पार्टी से राजनीति की शुरुआत की थी। 2022 में VIP के टिकट से चुनाव लड़ा और जीते, कुछ समय बाद 2 अन्य विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। वह साहेबगंज से बीजेपी विधायक हैं। राजपूत समुदाय से आते हैं।
जीवेश मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली, वह पहले भी नीतीश मंत्रिमंडल के सदस्य रहे हैं। दरभंगा के जाले सीट से विधायक हैं, जीवेश कुमार ने मैथिली में शपथ ग्रहण की। जीवेश मिश्रा नवंबर 2020 से अगस्त 2022 तक श्रम मंत्री रहे थे। वह भूमिहार जाति से आते हैं।
सुनील कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। वह जून 2013 में बीजेपी में शामिल हुए थे। सुनील कुमार पेशे से डॉक्टर हैं, उन्होंने तीन फिल्में भी बनाई हैं। वह 2005 और 2010 में जेडीयू से विधायक थे। वर्तमान में वह बिहारशरीफ से बीजेपी के विधायक हैं। सुनील कुमार कुशवाह समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

26th February, 2025