यूरीड मीडिया- पीएम नरेन्द्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के मंडी दौरे के बीच बारिश ने खलल डाल दिया। पीएम मोदी का दौरा रद हो गया। पीएम मोदी वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़े। पीएम मोदी ने कहा अस्थिर सरकारों से देश आगे नहीं बढ़ पाया। लेकिन अब देश में स्थिर सरकार है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरह हिमाचल की जनता ने भी प्रण ले लिया है। कार्यकर्ताओं ने बारिश से बचने के लिए कुर्सियां सिर पर उठा लीं। पीएम मोदी का मंडी में करीब ढाई घंटे रुकने का कार्यक्रम था। लेकिन बारिश के कारण वह मंडी नहीं पहुंच पाए। पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद कर दिया। नवंबर में विधानसभा की सभी 68 सीटों पर चुनाव होने प्रस्तावित हैं।
युवा संकल्प रैली के बाद मंडी पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने वापसी की राह पकड़ ली। प्रदेश के दूरदराज क्षेत्र पांगी से लेकर शिमला के रोहड़ू और सिरमौर तक से कार्यकर्ता मोदी को सुनने के लिए पहुंचे थे।पीएम मोदी ने कहा न आने के लिए क्षमा, हिमाचल के स्नेह में मौसम कभी आड़े नहीं आएगा। वर्षा से बच कर रहे आराम से घर जाएं।
ड्रोन नीति बनाने के लिए बधाई। कृषि बागवानी में प्रदेश आगे बढ़ेगा। एम्स हिमाचल के लिए बड़ी सौगात है। आठ लाख परिवार को नल से जल मिला। सिरमौर के हाटी समुदाय को नए अवसर मिलेंगे। युवा पीढ़ी का सहयोग ऐसे ही बना रहेगा। कोविड में जो काम हिमाचल ने किया वो सराहनीय है। हिमाचल में कोल्ड चेन व प्रोसेसिंग यूनिट लगाए जा रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए 14 हजार करोड़ दिए। मनाली चंडीगढ़ फोरलेन का काम तेजी से चल रहा है। रोपवे को बढ़ावा दिया है। सीमावर्ती गांवों का विकास किया जा रहा है। वर्क फ़ॉर होम के लिए हिमाचल अग्रणी रहा है।
कुल्लू शाल, चंबा का रूमाल व लाहुल की जुराबें हिमाचल की शान हैं। मै यहां के उत्पाद लेकर लोगों को देता हूं, बताता हूं हिमाचल से मेरा क्या नाता है।फार्मा इंडस्ट्री के रूप में देश की पहचान बनेगी। हिमाचल में भी बल्क ड्रग पार्क होगा। आइआइटी मंडी स्टार्टअप को बढ़ा दे रही है। संस्थाओं से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला। अमृत काल से पर्यटन को बढ़ावा मिला हे।
नीतियों में स्थिरता के कारण देश व दुनिया की जनता भरोसा करने लगी है। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में यही हाल था। पांच साल बाद सरकार बदलने की सोच बदली है। हिमाचल की जनता ने भी प्रण कर लिया है।अस्थिर सरकारों से देश आगे नहीं बढ़ पाया। दुनिया विश्वास नहीं करती थी पर आज दिल्ली में स्थिर सरकार है। नीतियों में स्थिरता आई है।
पीएम मोदी ने कहा हिमाचल की युवा शक्ति ने मान बढ़ाया है। पहाड़ी बाबा कांशी राम ने सिर ऊंचा किया। खेल क्षेत्र मे प्रियंका व अन्यों ने नाम कमाया। भाजपा में युवाओं का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है। देश की जनता हिमाचल के युवाओं पर अधिक भरोसा करती है। भारत की शान जैसे जैसे बढ़ रही है, दुनिया जानने का प्रयास कर रही है।पीएम मोदी ने कहा हिमाचल के मेरे सभी युवा साथियों, तय समय पर मंडी पहुंच जाना था, लेकिन मौसम बाधक बन गया। मेरा दूसरे घर आने का मन था। गप्पशप लगाने का इरादा था। मगर मन में कसक रह गई, जल्द इसकी पूर्ति करूंगा।

24th September, 2022