यूरीड मीडिया- कांग्रेस आज से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा का आगाज कर रही है। 3750 किमी लंबी इस यात्रा का आगाज तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर से हुआ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यहां स्थित राजीव गांधी मेमोरियल पहुंचे और प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इसके बाद वह कन्याकुमारी जाएंगे। उनके साथ इस यात्रा में तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे।
राहुल गांधी ने श्रीपेरुमबुदुर स्थित राजीव गांधी मेमोरियल में पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल ने ट्वीट किया, नफरत और बंटवारे की राजनीति में मैंने अपने पिता को खो दिया। मैं अपने प्यारे देश को इसमें नहीं खोऊंगा। प्यार नफरत को जीत लेगा। आशा डर को हरा देगी। हम सब मिलकर मात देंगे।
पांच महीने की यह पदयात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी। सूत्रों के मुताबिक, यात्रा की शुरुआत के वक्त कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संदेश को पढ़ा जा सकता है या वह वीडियो मेसेज के जरिए खुद ही मेसेज भेजेंगी। गौरतलब है कि सोनिया गांधी फिलहाल इटली में मौजूद हैं। पिछले दिनों उनकी मां का निधन हो गया था।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का शेड्यूल कुछ इस तरह है-
3.05 PM- 3.15 PM: तिरुवल्लूवर स्मारक का दौरा
3.25 PM-3.35 PM: विवेकानंद स्मारक का दौरा
3.50 PM- 4.00 PM:कामराज मेमोरियल
4.10 PM- 4.30 PM: महात्मा गांधी मंडपम में प्रार्थना सभा
4.30 PM- 4.35 PM: गांधी मंडपम में राष्ट्रीय ध्वय वितरण समारोह
4.40 PM- 5.00 PM: महात्मा गांधी मंडपम से बीच रोड तक भारत जोड़ो यात्रियों का मार्च
5.00 PM- 6.30 PM: औपचारिक रूप से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के लिए सार्वजनिक बैठक

28th November, 2022