यूरीड मीडिया- अमित शाह ने कहा कि मैं ब्रज क्षेत्र की जनता को कहने आया हूं कि पिछले साढ़े सात साल में जो परिवर्तन हुआ है उसका श्रेय उत्तर प्रदेश की जनता को जाता है। इस बार का जो चुनाव है उसे विधायक का चुनाव मत समझिए, किसी को मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव मत समझिए। उत्तर प्रदेश का चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव आने वाले पांच साल के उत्तर प्रदेश किस विचारधारा के हाथ में जाएगी उसका चुनाव है। सपा बसपा जब आती थीं तो एक जाति विशेष का काम होता था। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सब का साथ सबका विकास हुआ है। ये सरकार किसी एक जाति की नहीं है। सम्पूर्ण समाज की है।
अमित शाह ने कहा कि भाजपा आचार संहिता का सम्मान करती है। हमने तय किया है कि संवाद को मीडिया के माध्यम से घर-घर पहुंचाकर प्रचार करेंगे। दुनियाभर में समर्पण भाव के लिए कृष्ण से पहले हम राधा का नाम लेते हैं। इस भूमि पर ढेर सारे अत्याचार करने वाले कंस का अंत हुआ। मथुरा की दिव्यता भव्यता लौटाना, उसे आधुनिक बनाने का संकल्प भाजपा का है। पिछले पांच साल में इस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। चुनाव चाहे 2014 हो, 20127 का हो या 2022 का, ब्रज के डिब्बे जब खुलते हैं कमल ही कमल खिलता है।
अमित शाह ने कहा कि हमने पारदर्शी सरकार देने का काम किया है। उत्तर प्रदेश को हम सब जानते हैं। पांच साल पहले सपा की सरकार में बहुबली परेशान करते थे। बहन बेटियों का अपमान होता था। भाजपा की सरकार आई तो इन सब ने सरेंडर कर दिया। जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश जी के पेट में दर्द होता है। दो हजार करोड़ की भूमि जो माफियाओं के कब्जे में थी उसे छुड़ाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। अखिलेश बाबू आप कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं। आपको चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।
अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा और बसपा की सरकारें देखीं हैं। सपा आती थी एक जाती का काम करती थी। बसपा आती थी दूसरी जाती का काम करती थी। कभी किसी ने इस राज्य के विकास का नक्शा नहीं खींचा। भाजपा की सरकार किसी एक जाती की नहीं बल्की सारे समाज की है।

27th January, 2022