यूरीड मीडिया- समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को 82 जन्मदिन है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्वीट के जरिए कहा कि 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।'
उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और केन्द्र में रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार को समाजवादी पार्टी लखनऊ से लेकर इटावा तक जन्मदिन मना रही है। लखनऊ के में जगह जगह पर मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने होर्डिंग और बैनर लगाए हुए हैं। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन की बधाई दी।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर सोमवार को शिवपाल यादव सैफई में केक काटकर दंगल कराएंगे। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में ही जन्मदिन मनाएंगे। फिलहाल सैफई के मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में प्रसपा के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है और दंगल में मुलायम व अखिलेश यादव को भी आमंत्रण दिया गया है। समाजवादी पार्टी गांव में मुलायम का जन्मदिन सादगी के साथ मनाएगी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर केक काटकर गोष्ठी की जाएगी। साथ ही सभी बूथ सेक्टरों पर केक काटा जाएगा।

22nd November, 2021