यूरीड मीडिया-समाजवादी पार्टी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का आज लखनऊ के सपा मुख्यालय में सादगी से जन्मदिन मनाया जाएगा। इस समारोह में मुलायम सिंह यादव, सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।
इटावा जिले के सैफई गांव में 22 नवंबर, 1939 को जन्मे मुलायम सिंह यादव ने शुरुआती जीवन एक शिक्षक के रूप में शुरू किया और 1967 में पहली बार विधानसभा के सदस्य चुने गये। वे वर्ष 1977 में रामनरेश यादव के नेतृत्व वाली जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार में पहली बार मंत्री बने। वर्ष 1989 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 1996 में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद संयुक्त मोर्चा की सरकार में वह रक्षा मंत्री भी बने। यादव 2003 से 2007 तक दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. अपने लंबे राजनीतिक जीवन में मुलायम सिंह यादव ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की।
रविवार को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव के नेतृत्व में यहां शीरोज कैफे में एक आयोजन किया गया, जिसमें तेजाब हमले की शिकार पीड़िताओं को सम्मानित किया गया।

22nd November, 2021