यूरीड मीडिया- आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से कदरी इलाके में कमजोर पड़े चार मकान एक साथ ढह गए। साथ ही मलबे के नीचे 12 लोगों के दबे होने की खबर है, 4 लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें दो बच्चों की मौत और उनके माता-पिता की हालात गंभीर बताई जा रही है। ये सभी एक ही परिवार के हैं। कदरी पुलिस और रेवेन्यू अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। अभी फिलहाल मलबे के नीचे 8 लोगों के फंसे होने कई खबर है।
हाल ही में ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का है, जहां भयंकर बाढ़ आई थी। इस दौरान पूरा गांव इस समस्या से से ग्रसित है इस बीच कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें एक ऐसा दृश्य दिखा, जो दिल दहलाने वाला है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से मंदिर के पास नगरी तिरुपति में सड़कों पर तेज पानी के बहने के कारण सैकड़ों तीर्थयात्री फंसे दिख रहे हैं हालांकि फंसे लोगों को किसी तरह वहां से निकाला गया। वायरल हो रहे इस वीडियो में कई भयानक दृश्य दिख रहे हैं, जिसे देख लोगों का दिल दहल जा रहा है। भयानक बाढ़ में तो कई ऐसे लोग हैं, जो परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन इसमें दो मंजिला मकान का पानी में बहते हुए देख लोगों इमोशनल हो रहे हैं।
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘यह डरावना दृश्य वसुंदरानगर, #तिरुचानूर क्षेत्र का है जहां चित्तूर जिले में भीषण बाढ़ में एक पूरी इमारत बह गई थी। इस दौरान कई लोगों ने वीडियो शेयर करते हुए यहां लोगों की मदद की अपील भी करते हैं। इसमें मकान देख लगा रहा है कि कोई खिलौना है, जो पल भर में बाढ़ के पानी में चला जाता है। इसे देख लोग इमोशनल कमेंट्स लिख रहे हैं। खबरों के अनुसार पानी में समाने वाला मकान नया बनाया गया था।
वहीं आंध्र प्रदेश के चित्रावती नदी में आई हुई भयानक बाढ़ में 10 लोग फंसे हुए थे, मदद की गुहार लगा रहे थे। अनंतपुर जिले के कलेक्टर के आदेश पर उन 10 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया.दरअसल बताया जा रहा है कि चितत्रावाती नदी में आई भयानक बाढ़ की वजह से पुल के ऊपर से पानी बह रहा था। तभी एक कार में सवार चार लोग पुल पार कर रहे थे। फिर अचानक वह बाढ़ के पानी में फंस गए।
वह बाहर नहीं निकल पा रहे थे, कार बह गई, उन्हें बचाने के लिए छह लोग जेसीबी के साथ गए, बाढ़ का पानी ज्यादा बढ़ जाने से जेसीबी भी फंस गई। उस पर चढ़कर सभी 10 लोग मदद की गुहार लगा रहे थे। इसके बाद किनारे से कुछ लोगों ने रस्सियों के सहारे से उन्हें बचाने की कोशिश की, मगर विफल रहे। स्थानीय राप्ताडु का विधायक प्रकाश रेड्डी ने मुख्यमंत्री से हेलीकॉप्टर की मदद मांगी, उनके आदेश पर हेलीकॉप्टर के द्वारा सभी 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

20th November, 2021