यूरीड मीडिया- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ के दो दिन के दौरे पर हैं. उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका ने कांग्रेस कार्यालय में सलाहकार और रणनीति कमेटी के साथ बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी की यूपी चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई जिसमें कहा गया कि कांग्रेस अपनी चुनावी अभियान को तेज करेगी। कांग्रेस यूपी में प्रतिज्ञा यात्रा निकालेगी और कांग्रेस की यह यात्रा 12 हजार किलोमीटर चलेगी। कांग्रेस की यह यात्रा हम वचन निभाएंगे नाम से जानी जाएगी जो प्रदेश के हर बड़े कस्बे व गांव से गुजरेगी। इसके साथ ही कांग्रेस क्षेत्रवार चुनावी अभियान और कार्यक्रम शुरू करेगी। वहीं महासचिव प्रियंका गांधी की सलाहकार और रणनीति कमेटी के साथ हुई बैठक में यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा भी तय की।
कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर प्रियंका गांधी ने इस यात्रा के रूट और मुद्दों पर सलाहकार और रणनीति कमेटी के सदस्यों से सलाह ली। वहीं इस बैठक के बाद प्रियंका गांधी जिला ब्लॉक प्रमुख, पंचायत अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं और अन्य पदाधिकारियों के साथ भी यूपी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। वहीं खबरों की मानें तो कांग्रेस प्रियंका गांधी की मौजूदगी में आज ही साल 2022 विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों के नाम पर भी मुहर लगा सकती है।
यूपी चुनाव 2022 के लिए प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में आने वाले उम्मीदवारों के नाम पर काफी सोच विचार कर रही हैं। कांग्रेस ने इस बार मौजूदा विधायक और पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर आए प्रत्याशियों को टिकट देने का फैसला किया है। वहीं कांग्रेस ने यूपी में गठबंधन को लेकर पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह इस बार समाजवादी पार्टी या बहुजन समाज पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा है कि वह प्रदेश के छोटे दलों के साथ गठबंधन को प्राथमिकता देंगी।

10th September, 2021