यूरीड मीडिया- स्थानीय कचहरी में अधिवक्ता ध्रुव चंद्र तिवारी के शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। जिससे वहाँ पर मौजूद अधिवक्ताओं में शोक छा गया। वह मनकापुर तहसील क्षेत्र के गांव बैरीपुर रामनाथ निवासी ध्रुव चंद तिवारी आज सुबह पूरी तरह से स्वस्थ्य अवस्था में गोण्डा कचहरी पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवा अधिवक्ता के निधन से कचहरी में सब शोकाकुल हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीना नाथ त्रिपाठी, राम शंकर पाण्डेय, के के मिश्रा, के के श्रीवास्तव, बसंत शुक्ला, रवि चन्द्र त्रिपाठी, केपी सिंह, अरविन्द पाण्डेय, श्याम लाल शुक्ला, श्रीराम गुप्ता, राम बुझारत द्विवेदी, रवि प्रकाश पाण्डेय, रितेश यादव, संजय कुमार मिश्रा, हीरा लाल गुप्ता, चन्द्र प्रकाश तिवारी, गौरी शंकर चतुर्वेदी, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, विवेक मणि श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह खुराना, गणेश कुमार श्रीवास्तव, राजाबाबू गुप्ता, मनोज कुमार मिश्रा, उत्कर्ष त्रिपाठी आदि ने शोक व्यक्त करते हुए मृतआत्मा की शांति तथा पीड़ित परिवार को यह कष्ट सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है।
30th July, 2021