लखनऊ, यूरिड मीडिया न्यूज। नई दिल्ली इस साल पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, अभी दो राज्यों के चुनावों की तारीखा का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। पश्चिम बंगाल समेत चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आने के बाद अब राजनीतिक दल जोर शोर से प्रचार में लग जाएंगे। खास बात यह है जहां कभी भाजपा का कोई वजूद नहीं था आज वहां भाजपा ही मुख्य विपक्षी दल बन कर उभरी है। खासतौर से पश्चिम बंगाल में, यहां ममता दीदी को भाजपा से पहली बार चुनौती मिल रही है। भाजपा के बडे़ बड़े नेता बंगाल में चुनाव का प्रचार कर रहे हैं। 2011 में सत्ता में आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पहली बार इतनी कड़ी टक्कर मिल रही है। 34 साल बंगाल पर राज करने वाली लेफ्ट का कोई अता पता नहीं दिखा रहा, टक्कर सिर्फ टीएमसी और भाजपा के बीच दिख रही है। पिछले बंगाल चुनाव में भाजपा को 11 फीसदी वोट मिले थे और टीएमसी को 45 फीसदी वोट मिले थे। आज भाजपा जोर-शोर से बंगाल को फतह करने में लग गई है जो ममता बनर्जी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
27th February, 2021