यूरीड मीडिया- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मदुैर में जलीकट्टू के आयोजन को देखा। इस दौरान राहुल गांधी ने यहां मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी बोले कि सरकार किसानों को नजरअंदाज नहीं कर रही है बल्कि उन्हें बर्बाद करने का षड्यंत्र रच रही है। राहुल गांधी बोले कि जिन कानूनों को मोदी सरकार जबरदस्ती लाई है, आप मेरी बात को गांठ बांध लीजिए, मोदी सरकार को कृषि कानून को वापस लेना होगा।
राहुल गांधी ने कहा कि किसान इस देश की रीढ़ हैं। अगर किसी को लगता है कि आप किसानों को दबा सकते हैं और यह देश समृद्ध होता रहेगा, तो उन्हें हमारे इतिहास को देखना होगा। जब भी भारतीय किसान कमजोर होते हैं, भारत कमजोर होता है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को इसलिए बर्बाद करने की कोशिश कर रही है क्योंकि वह अपने दो-तीन मित्रों को लाभ पहुंचाना चाहती है। राहुल बोले कि वो किसानों के साथ हैं और उनकी हर मांग का समर्थन करते हैं। जिन कानूनों को मोदी सरकार जबरदस्ती लाई है, उन्हें वापस ले जाना ही होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र के अंदर बैठे हैं। आज चीनी सेना हमारी जमीन में घुसी हुई है, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है।

14th January, 2021