यूरीड मीडिया- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख के विवादित इलाको में भारी संख्या में चीनी सैनिक जमा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत हालात से निपटने के लिए हर तरह के जरुरी कदम उठा रहा है। भारतीय सैनिक अपनी जगह से पीछे नहीं हटेंगे।
दोनों देशों के बीच करीब एक महीने से जारी संघर्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा कि भारत अपने जगह से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगा और इस तनाव को कम करने के लिए 6 जून को दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारीयों की बैठक होगी।
पूर्वी लद्दाख के बारे में राजनाथ ने कहा कि चीन इस इलाके पर दावा जता रहा है जबकि यह हिस्सा हमेशा से भारत का रहा है। भारत अपनी तरफ से वह सब कुछ कर रहा है वो एक देश को करना चाहिए। नियंत्रण रेखा पर भारतीय सीमा में गलवान घाटी और पैंगोंग में चीन के सैनिक भरे हुए है। राजनाथ ने कहा कि इस मुद्दे को गंभीरता से समझने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी समस्या उत्पन्न न हो।

3rd June, 2020