लंदन। कोरोना वायरस की चपेट में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स आ गए हैं। वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। क्लेरेंस हाउस ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है मगर उनका स्वास्थ्य ठीक है। 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस के लिए टेस्ट स्कॉटलैंड में किया गया था ,यहां वह अपनी पत्नी कामिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल के साथ थे, जिनका टेस्ट नेगेटिव आया है। क्लेरेंस हाउस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार और चिकित्सा सलाह के अनुसार प्रिंस और डचेस ने अब स्कॉटलैंड में घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है।
25th March, 2020