लखनऊ, यूरीड मीडिया न्यूज। प्रदेश में प्रियंका के चाटुकारों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पीड़ित है। प्रियंका के आस-पास दो ऐसे चाटुकार लग गये है जिसके कारण प्रियंका गुमराह हो रही है। चाटुकारों के सुझावों पर प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश में सियासत कर रही हैं। जिसके कारण कांग्रेस धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश में अप्रसांगिक होती जा रही हैं। कांग्रेस के 100 से अधिक वरिष्ठ नेता और बचे-खुचे कार्यकर्ता अपने राजनीतिक भविष्य के लिए नये ठिकाने खोज रहे हैं। जिस तरह से कांग्रेस में अकुलाहट है उससे लग रहा है कि 2022 में आप से भी पीछे होगी कांग्रेस। अभी फिलहाल पांचवे नम्बर अपना दल से पीछे है। अपना दल जैसे छोटी पार्टी के नौ विधायक है जबकि कांग्रेस के सात विधायक थे लेकिन प्रियंका के चाटुकारों के व्यवहार के कारण संख्या भी घटकर पांच हो गयी हैं। प्रियंका वाड्रा जिस तरह से सियासत कर रही है उससे यह तय है कि अमेठी के बाद रायबरेली की भी सीट कांग्रेस खोने जा रही है।
24th February, 2020