लखनऊ, यूरीड मीडिया न्यूज। गोरखपुर अलहदादपुर तिराहें पर बाइक सवार युवकों ने रिक्शा चालक को धमकी देकर 50 किलों प्याज लूट लिया। रहमतनगर निवासी फिरोज अहमद राईन आलू-प्याज के थोक ब्यापारी है। महेवा मंडी में उनकी दुकान है। कुशीनगर के जगदीशपुर का रहने वाला यमुना उनकी दुकान पर काम करता है यमुना दुकान से रिक्शा पर सात बोरी प्याज लेकर गोलघर के एक होटल में आ रहे थे। अलहदादपुर तिराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने रिक्शा रोका और यमुना को जान से मारने की धमकी देकर एक बोरी प्याज लेकर फरार हो गया।
9th December, 2019