यूरीड मीडिया- कांग्रेस की चर्चित रायबरेली से विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर को पंजाब के विधायक अंगद सैनी के साथ विवाह करने जा रही हैं। वैवाहिक कार्यक्रम देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होंगे। शादी के दो दिन बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है। इन दिनों अदिति व अंगद की शादी के कार्ड बांटे जा रहे हैं।
अदिति सिंह का रिश्ता पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ तय हुआ है। अंगद और अदिति 2017 में विधायक बने और दोनों राजनीतिक परिवारों से आते हैं। अदिति ने बताया कि वह अंगद के साथ एकसूत्र में बंधने जा रही हैं।
अदिति की तरह ही अंगद भी पहली बार वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए। वे पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से विधायक हैं। अदिति के पिता अखिलेश सिंह पांच बार रायबरेली से विधायक रह चुके थे। विधायक अंगद सिंह स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से हैं। दिलबाग सिंह नवांशहर सीट से छह बार विधायक रहे थे।
अंगद सिंह ने 2017 में राजनीति में कदम रखा और शहीद भगत सिंह नगर से विधानसभा चुनाव जीते। वहीं, अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के सबसे युवा विधायकों में से एक हैं। वह 2017 का चुनाव रायबरेली सदर सीट से 90 हजार से अधिक वोटों से जीती थीं।
कुछ समय पहले अदिति सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ी घटनाओं के कारण काफी चर्चा में रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर हमला किए जाने की शिकायत भी की। महात्मा गांधी की 150वीं जंयती के उपलक्ष्य में आहूत विधानसभा के विशेष सत्र में अदिति ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर हिस्सा लिया था। उनके इस कदम ने मीडिया की काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
अदिति सिंह इससे पहले तब भी सुर्खियों में आई थीं, जब राहुल गांधी के साथ उनकी शादी की अफवाह फैलीं थीं, जिसके बाद अदिति सिंह ने खंडन किया और राहुल गांधी को अपना भाई सामान बताया था। साथ ही कहा था कि राहुल उनके भाई जैसे हैं, वो उनको राखी बांधती हैं।

17th November, 2019