उत्तर प्रदेश सहित देश के कई बड़े राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे राम नाइक की जगह लेंगी। आनंदीबेन इस समय पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की राज्यपाल है। यहां बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को आनंदीबेन पटेल की जगह मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब फागु चौहान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अन्य राज्यों को भी नए राज्यपाल मिले हैं। आरएन रवि को नागालैंड का गवर्नर नियुक्त किा गया है। साथ ही जगदीप धनखर अब पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल होंगे। इसके अलावा रमेश बैस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन सभी नए राज्यपालों की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने के दिन से शुरू होगी।

20th July, 2019