यूरीड मीडिया-अवैध खनन के मामले में सीबीआई के छापे के बाद अफसरों पर कार्रवाई, योगी आदित्यनाथ सरकार ने पद से हटाया। जिला अधिकारी बुलंदशहर अभय सिंह पर हुई बड़ी कार्यवाही। उन्हें पद से हटा दिया गया है उनकी जगह प्रतीक्षारत रविंद्र कुमार निदेशक राज्य पोषण मिशन उत्तर प्रदेश को जिला अधिकारी बुलंदशहर बनाया गया है। विवेक मिशन निदेशक कौशल विकास मिशन एवं निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश भी किए गए प्रतीक्षारत। देवी शरण उपाध्याय मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ से भी छीना पद किए गए प्रतीक्षारत।
10th July, 2019