यूरीड मीडिया- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता स्थित विद्यासागर कॉलेज में 19वीं शताब्दी के समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति का अनावरण उसी स्थान पर किया गया, जहां पिछले महीने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में BJP-TMC समर्थक आपस में भिड़ गए थे और विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी गई थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विद्यासागर कॉलेज में समाजसुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को स्थापित किया। उन्होंने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया। यह घटना 14 मई को चुनाव प्रचार के दौरान घटित हुई थी। कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, "मैं राज्यपाल का सम्मान करती हूं, लेकिन हर पद की संवैधानिक सीमा होती है। बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। यदि आप बंगाल और उसकी संस्कृति को बचाना चाहते हैं, तो साथ आइए। बंगाल को गुजरात बनाने की साज़िश रची जा रही है। बंगाल गुजरात नहीं है।"
11th June, 2019