यूरीड मीडिया-आम चुनाव के नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में सियासत का पारा मौसम की तरह बेलगाम आगे बढ़ता जा रहा है। बीजेपी और टीएमसी एकदूसरे के ऊपर कत्लेआम का आरोप लगा रहे हैं। इन सबके बीच सीएम ममता बनर्जी विद्यासागर कॉलेज में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति का अनावरण करेंगी। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के कोलकाता रोड शो के दौरान कुछ उपद्रवियों ने विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ दी थी।
प्रतिमा तोड़े जाने पर बीजेपी और टीएमसी ने एकदूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है। उत्तर 24 परगना के कनकीनारा इलाके में बीती रात एक धमाके में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कुछ अज्ञात लोगों ने देसी बम से हमला किया था। हम लोग डरे हुए हैं। इस इलाके में कुछ डकैतियां भी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।

11th June, 2019