लखनऊ, यूरिड मीडिया न्यूज। सामूहिक हत्याकांड में दोषी भाजपा के बाहुबली विधायक अशोक सिंह चंदेल ने पुलिस को चकमा देकर हमीरपुर जिला जज की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। विधायक के साथ चार अन्य दोषियों रघुवीर सिंह, डब्बु, भान सिंह और श्याम सिंह ने भी समर्पण किया। केस के मुख्य आरोपित अशोक चंदेल द्वारा आत्मसमर्पण किये जाने की भनक मिलने पर पुलिस ने अदालत परिसर में जाल बिछा दिया था। लेकिन चंदेल औरउनके साथी कारों से अदालत पहुंचे और पुलिस के हरकत मेंआने से पहले ही जज के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद से विधायक और अन्य दोषी फरार चल रहे थे। हाई कोर्ट के आदेश पर सीजेएम कोर्ट ने सभी दोषियों के खिलाफ गैर जमानत वाँरट जारी कर उन्हें 13 मई तक हाजिर करने का पुलिस को आदेश दिया था।
14th May, 2019