भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (Dr. BR Ambedkar) की आज 128वीं जयंती है। हर साल 14 अप्रैल को उनका जन्मदिन दिवस मनाया जाता है। भीमराव अंबेडकर की जयंति के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उनको शत-शत नमन भी किया। मध्य प्रदेश स्थित महू नगर सैन्य छावनी में 14 अप्रैल 1891 को उनका जन्म हुआ। इस साल भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन समरसता दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। बता दें कि आंबेडकर जयंती या भीम जयंती डॉं भीमराव आंबेडकर जिन्हें बाबासाहेब के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म दिन 14 अप्रैल को एक त्यौहार के रूप में भारत समेत पुरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन को 'समानता दिवस' और 'ज्ञान दिवस' के तौर पर भी मनाया जाता है।
14th April, 2019