कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए प्रयिंका गांधी ने हां कह दिया है, लेकिन खबर यह भी है कि अंतिम फैसला उनके भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी करेंगी। जैसा की आप जानते है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद से वह काफी सक्रीय हैं और लगातार पार्टी के लिए यूपी के विभिन्न इलाकों में जोर शोर से प्रचार कर रही हैं। सामने हाल ही के दिनों में प्रियंका गांधी ने एक समर्थक के सवाल पर पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने की बात भी कही थी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रयाग से बनारस तक बोट यात्रा के जरिए की और लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी थी। प्रियंका गांधी ने बनारस (वाराणसी) में बाबा काशी विश्वनाथ के मंदिर दर्शन किए और शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और रोड शो भी किया। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई क्या प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती है।
13th April, 2019