पटना साहिब संसदीय सीट इस बार भाजपा और कांग्रेस के लिए नाक की लड़ाई वाली सीट बन गई है। भारतीय जनता पार्टी ने पुराने सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट कर यहां से रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है।
दो बार से भाजपा के लिए यह सीट जीतने वाले शत्रुघ्न सिन्हा को भी अंदाजा था कि भाजपा उन्हें चुनाव मैदान से बाहर का रास्ता दिखासकती है, इसलिए समय रहते उन्होंने भाजपा को अलविदा करने और कांग्रेस का दामन थामने की रणनीति तैयार कर ली थी। कांग्रेस ने उन्हें यहां से सिंबल भी दे दिया है।
जाहिर है भाजपा के पुराने और नए प्रत्याशी के बीच पटना साहिब सीट पर होने वाली टक्कर मतदाताओं के लिए उत्सुकता का विषय बन गई है।
शत्रुघ्न सिन्हा पिछले दो चुनाव से पटना साहिब सीट जीतकर भाजपा की झोली में डालते रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस, राजद के बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव मैदान में उतरे लेकिन मात खाते रहे। लेकिन इस बार शत्रु का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी से होगा।
भाजपा बनाम कांग्रेस के बीच यहां जीत किसी के लिए आसान नहीं होगी। मुकाबला कड़ा होना तय है। देखना यह होगा कि कायस्थ बहुल इस क्षेत्र में मतदाताओं का रुझान किस ओर होगा पर यह तो समय तय करेगा।
पटना साहिब सीट का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। पहले पटना में एक ही संसदीय सीट हुआ करती थी। 2008 में परिसीमन के बाद पटना साहिब संसदीय क्षेत्र बना। इस संसदीय क्षेत्र को बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर कुम्हरार, पटना साहिब और फतुहा विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर बनाया गया।
परिसीमन के बाद पटना संसदीय क्षेत्र की तीन विधानसभा पटना पश्चिम, पटना केंद्रीय और पटना पूर्वी को खत्म करते हुए इनकी जगह दीघा, बांकीपुर और कुम्हरार को नया विधानसभा क्षेत्र बनाया गया।
बिहार की राजधानी पटना के अंदर पटना साहिब सीट आती है। इस शहर का अपना ही ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। यहां सिखों की आस्था से जुड़ा ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल तख्त हरमंदिर साहब है तो हिंदुओं की आस्था से जुड़ा शीतला मंदिर भी। इस क्षेत्र की कुल आबादी करीब 25.74 लाख है। इस आबादी का 73.37 फीसद शहर में और शेष 26.63 प्रतिशत गांव में बसता है।
पटना साहिब संसदीय क्षेत्र में वर्तमान में मतदाताओं की संख्या करीब 19.46 लाख से थोड़ी अधिक है। इनमें 10 लाख 52 हजार 278 पुरुष और 8 लाख 93 हजार 885 महिला मतदाता हैं।
पटना साहिब सीट को स्टार वार सीट भी माना जाता है। इस सीट से शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ही फिल्म अभिनेता शेखर सुमन और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता कुणाल भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। यह दीगर बात है कि इन दोनों अभिनेताओं को जीत का स्वाद नहीं मिल पाया।
पिछले दो चुनाव भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतरने वाले शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के दो स्टार प्रत्याशी शेखर सुमन और कुणाल को यहां से पटखनी दे चुके हैं।
दो बार से भाजपा के लिए यह सीट जीतने वाले शत्रुघ्न सिन्हा को भी अंदाजा था कि भाजपा उन्हें चुनाव मैदान से बाहर का रास्ता दिखासकती है, इसलिए समय रहते उन्होंने भाजपा को अलविदा करने और कांग्रेस का दामन थामने की रणनीति तैयार कर ली थी। कांग्रेस ने उन्हें यहां से सिंबल भी दे दिया है।
जाहिर है भाजपा के पुराने और नए प्रत्याशी के बीच पटना साहिब सीट पर होने वाली टक्कर मतदाताओं के लिए उत्सुकता का विषय बन गई है।
शत्रुघ्न सिन्हा पिछले दो चुनाव से पटना साहिब सीट जीतकर भाजपा की झोली में डालते रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस, राजद के बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव मैदान में उतरे लेकिन मात खाते रहे। लेकिन इस बार शत्रु का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी से होगा।
भाजपा बनाम कांग्रेस के बीच यहां जीत किसी के लिए आसान नहीं होगी। मुकाबला कड़ा होना तय है। देखना यह होगा कि कायस्थ बहुल इस क्षेत्र में मतदाताओं का रुझान किस ओर होगा पर यह तो समय तय करेगा।
परिसीमन के बाद पटना संसदीय क्षेत्र की तीन विधानसभा पटना पश्चिम, पटना केंद्रीय और पटना पूर्वी को खत्म करते हुए इनकी जगह दीघा, बांकीपुर और कुम्हरार को नया विधानसभा क्षेत्र बनाया गया।
बिहार की राजधानी पटना के अंदर पटना साहिब सीट आती है। इस शहर का अपना ही ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। यहां सिखों की आस्था से जुड़ा ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल तख्त हरमंदिर साहब है तो हिंदुओं की आस्था से जुड़ा शीतला मंदिर भी। इस क्षेत्र की कुल आबादी करीब 25.74 लाख है। इस आबादी का 73.37 फीसद शहर में और शेष 26.63 प्रतिशत गांव में बसता है।
पटना साहिब संसदीय क्षेत्र में वर्तमान में मतदाताओं की संख्या करीब 19.46 लाख से थोड़ी अधिक है। इनमें 10 लाख 52 हजार 278 पुरुष और 8 लाख 93 हजार 885 महिला मतदाता हैं।
पटना साहिब सीट को स्टार वार सीट भी माना जाता है। इस सीट से शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ही फिल्म अभिनेता शेखर सुमन और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता कुणाल भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। यह दीगर बात है कि इन दोनों अभिनेताओं को जीत का स्वाद नहीं मिल पाया।
पिछले दो चुनाव भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतरने वाले शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के दो स्टार प्रत्याशी शेखर सुमन और कुणाल को यहां से पटखनी दे चुके हैं।
13th April, 2019