सपना चौधरी आज कल सुर्ख़ियों में है। वजह चाहे कोई भी रही हो। सपना चौधरी की राजनीतिक में आने की खबर भी सुर्खियां बनी है। पहले कांग्रेस में शामिल होने की खबर आई फिर बाद में उसका खंडन और अब खबर है कि सपना चौधरी की बीजेपी के मनोज तिवारी के संपर्क में हैं। रविवार को ही सपना चौधरी ने उन खबरों का खंडन किया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं, उसी रात सपना चौधरी दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी से मिली हैं। मनोज तिवारी के साथ सपना चौधरी की मुलाकात के बाद ऐसे कायास लगाए जा रहे है कि सपना चौधरी बीजेपी का दामन थाम सकती हैं। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
रविवार की देर रात मनोज तिवारी और सपना चौधरी डिनर पर मिले थे। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें साफ दिख रहा है कि मनोज तिवारी और सपना चौधरी खाने के टेबल पर बैठे हैं। तस्वीर खुद सपना ने क्लिक की हैं। एक अन्य तस्वीर भी है, जिसमें मनोज लाल और सपना चौधरी पिंक ड्रेस में दिख रही हैं। शनिवार को ऐसी खबर थी कि सपना चौधरी ने आधिकारिक तौर पर कांग्रेस का दामन थामा है और वह लोकसभा चुनाव भी लड़ सकती हैं। मगर रविवार को सपना ने खुद ही ऐसी खबरों का खंडन किया है।
उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में शामिल नहीं हुई हूं। प्रियंका गांधी के साथ मेरी जो फोटो साझा की जा रही है वह काफी पुरानी है। मैं किसी पार्टी के लिए कोई चुनाव प्रचार नहीं करने जा रही। इन खबरों के बीच यूपी कांग्रेस के सचिव नरेंद्र राठी (जो शनिवार को जारी हुई तस्वीर में सपना चौधरी को फॉर्म भरवा रहे हैं) ने कहा कि सपना चौधरी और उनकी बहन खुद से कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए उनके पास आई थीं। उन्होंने फॉर्म भरा था। हमारे पास वो दोनों फॉर्म भी मौजूद हैं।

25th March, 2019