यूरीड मीडिया-भारत सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को अगले नौसेना प्रमुख घोषित कर दिया है। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह भारतीय नौसेना के 26वें नौसेना प्रमुख होंगे। वर्तमान नौसेना प्रमुख सुनील लांबा 31 मई 2019 को रिटायर हो जाएंगे।
करमबीर सिंह को जुलाई 1980 में भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था वह 1982 में हेलिकॉप्टर पायलट बने। उन्हें एचएएल चेतक और कामोव का -25 हेलीकॉप्टरों को उड़ाने का व्यापक अनुभव है।
नौसेना प्रमुख सुनील लांबा 4 दिनों की ब्रिटेन यात्रा पर जाने वाले हैं। जहां वह ब्रिटेन के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और रॉयल नेवी के प्रमुख से बातचीत करेंगे। एडमिरल लांबा लंदन में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक स्टडीज (आईआईएसएस), ग्लासगो के आर एन सबमेरीन रेस्क्यू फैसिलिटी भी जाएंगे। वह एडिनबर्ग में रॉयल एडिनबर्ग मिलिट्री टैटू के आयोजकों से भी बातचीत करेंगे।
एडमिरल सुनील लांबा ने 31 मई 2016 को नौसेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने एडमिरल रॉबिन धवन से चार्ज लिया था जो 26 फरवरी 2014 से 31 मई 2016 तक नौसेना प्रमुख रहे।

23rd March, 2019