इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए हैं। वे पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक कई राज्यों का दौरा कर चुके हैं। इसी क्रम में वे रविवार को बिहार और झारखंड यात्रा पर हैं। बिहार पहुंचने पर मोदी ने कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस हमले को लेकर मोदी ने कहा कि देशवासियों के दिलों में जो आग लगी है वही आग मेरे अंदर भी धधक रही है। आज यहां हज़ारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है।
इनमें पटना शहर को स्मार्ट बनाने और बिहार के औद्योगिक विकास एवं युवाओं को रोजग़ार देने से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा को गैस पाइपलाइन से जोड़ा जा रहा है।13 हज़ार करोड़ रुपए की इस परियोजना को वर्तमान के साथ भविष्य को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। मैं पटनावासियों को बधाई देता हूं, क्योंकि पाटलिपुत्र अब मेट्रो रेल से जुडऩे वाला है।
ऊर्जा गंगा परियोजना से बरौनी में फिर से शुरू किए जा रहे फर्टिलाइजर कारखाने को गैस उपलब्ध होगी। पटना में पाइप के माध्यम से गैस पहुंचाने का कार्य होगा, सीएनजी से गाडिय़ां चल पाएंगी और हजारों परिवारों को अब पाइप वाली गैस मिलने लगेगी।
हमारी सरकार की विकास यात्रा दो पटरियों पर एक साथ चल रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी योजनाएं, औद्योगिक विकास और लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना। उन वंचितों, शोषितों, पीडि़तों का जीवन आसान बनाना जो पिछले 70 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे थे।

17th February, 2019