युरीड न्यूज़-मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री की बागडोर हाथ में आने के बाद से ही कमलनाथ एक्शन में हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के मात्र दो घंटे बाद ही वह मंत्रालय पहुंचे और वचन पत्र के चार महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए।
कमलनाथ ने सबसे पहले किसान कर्ज माफ़ी की फ़ाइल पर साइन किया। इस माफ़ी के अंतर्गत 31 मार्च 2018 तक जिन किसानों पर 2 लाख तक का कर्ज है उसे माफ़ किया जाएगा। किसानों की जिस राशि को माफ़ किया जाएगा वह राज्य सरकार बैंकों को देगी। कर्जमाफी मध्यप्रदेश में एक प्रमुख मुद्दा रहा था।
कर्ज माफ़ी के बाद कमलनाथ ने दूसरा बड़ा कदम उद्योग नीति में बदलाव करके उठाया। अब मध्य प्रदेश की सरकार केवल उन उद्योगों को ही आर्थिक सहायता देगी जो 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देंगे। इससे मध्य प्रदेश के युवाओं को रोज़गार मिल सकेगा।
कमलनाथ का अगला फैसला 4 गारमेंट पार्क स्थापित करने का लिया है। इसके तहत भोपाल, जबलपुर, इंदौर और छिंदवाड़ा में गारमेंट पार्क लगेंगे जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की कन्याओं को ध्यान में रख कर लिया है अब कन्या विवाह में मध्य प्रदेश सरकार 51 हजार रुपये देगी। प्रमुख बात यह है कि अब इसके लिए कोई भी आय सीमा नहीं रखी गई है।

18th December, 2018