यूरीड न्यूज़-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह ने कहा है कि अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति के साथ सीता जी की मूर्ति लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊंचाई आधी करके राम व सीता जी युगल मूर्ति लगनी चाहिए। कम से कम सहस्त्र वर्षों के बाद सीता जी को अयोध्या में अपना उचित स्थान तो मिले। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।
हाल ही में यूपी सरकार ने अयोध्या में सरयू में 221 मीटर ऊंची श्री राम की भव्य प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया है। यह मूर्ति दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। कर्ण सिंह ने इस बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सीता जी के त्याग व संघर्ष का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि राजा जनक की भूमि मिथिला सीता माता की भूमि मानी जाती है। यही सीता जी का प्राकट्य हुआ और यहीं उनकी श्रीराम के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। नियति देखें, विवाह के बाद अयोध्या में बहू बन कर गईं। लेकिन कुछ ही दिनों में श्री राम के साथ उनको 14 साल का वनवास झेलना पड़ा। इसी दौरान अग्नि परीक्षा के बाद महारानी बन कर अयोध्या वापिस आयीं। तत्पश्चात उनको गर्भवती होते हुए भी फिर से वनवास पर जाना पड़ा। ऐसी दु:खद परिस्थतियों को स्मरण करते हुए मेरे दिल में यह सुझाव आया है कि श्री राम के साथ उनकी मूर्ति लगे। कर्ण सिंह ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यममंत्री उनके सुझाव को स्वीकार करेंगे।

14th December, 2018