अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
यूरीड मीडिया- राजस्थान में वोटिंग से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के दौसा से सांसद हरीश मीणा ने बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और महासचिव अशोक गहलोत की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। इस मौके पर अशोक गहलोत ने कहा, 'देश के तमाम नेता कांग्रेस के साथ आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी केवल राम मंदिर की बात कर रही है। भाजपा में केवल अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही चलती है। हरीश मीणा के कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।'
इसके साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस में किसी तरह की फूट नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं और सचिन पायलट दोनों ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वे किस सीट से चुनाव में उतरेंगे।
यूरीड मीडिया- राजस्थान में वोटिंग से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के दौसा से सांसद हरीश मीणा ने बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और महासचिव अशोक गहलोत की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। इस मौके पर अशोक गहलोत ने कहा, 'देश के तमाम नेता कांग्रेस के साथ आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी केवल राम मंदिर की बात कर रही है। भाजपा में केवल अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही चलती है। हरीश मीणा के कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।'
14th November, 2018