गुजरात के कई हिस्सों में हमलों के बाद राज्य से हिन्दी भाषी प्रवासियों का पलायन मंगलवार को भी जारी रहा। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। इस बीच, पुलिस ने औद्योगिक इलाकों के आसपास गश्त बढ़ा दी है जहां प्रवासी मजदूर रहते हैं।
वड़ोदरा में सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने औद्योगिक इलाकों में फ्लैग मार्च किया जहां कई बड़े और छोटे कारखाने हैं जिनमें 25,000 प्रवासी मजदूर काम करते हैं।
गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने बताया कि अब तक 533 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और 61 मामले दर्ज किए गए हैं। अलग से, सात मामले सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत दर्ज किए गए हैं और 20 लोग सोशल मीडिया पर घृणा संदेश फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं।
हिन्दी भाषी लोग ट्रेनों और बसों के जरिए राज्य से जा रहे हैं। ये गाड़ियां खचाखच भरी हुई हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि भीड़ के चलते कई जगह बसों का किराया बढ़ा दिया गया है।
राज्य के साबरकांठा जिले में 28 सितंबर को 14 महीने की एक बच्ची के साथ बलात्कार हुआ था और इस आरोप में बिहार निवासी मजदूर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही, छह जिलों में हिन्दी भाषी लोगों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं हुईं। इनमें से ज्यादातर जिले उत्तर गुजरात के हैं।
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने टि्वटर पर लगातार कई ट्वीट कर पूछा कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी पार्टी के उन सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो ‘गुजरात में प्रवासियों के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं।’ कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर और उनके संगठन गुजरात क्षत्रिय-ठाकोर सेना पर भाजपा ने हिन्दी भाषी लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।
वड़ोदरा में सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने औद्योगिक इलाकों में फ्लैग मार्च किया जहां कई बड़े और छोटे कारखाने हैं जिनमें 25,000 प्रवासी मजदूर काम करते हैं।
गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने बताया कि अब तक 533 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और 61 मामले दर्ज किए गए हैं। अलग से, सात मामले सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत दर्ज किए गए हैं और 20 लोग सोशल मीडिया पर घृणा संदेश फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं।
हिन्दी भाषी लोग ट्रेनों और बसों के जरिए राज्य से जा रहे हैं। ये गाड़ियां खचाखच भरी हुई हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि भीड़ के चलते कई जगह बसों का किराया बढ़ा दिया गया है।
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने टि्वटर पर लगातार कई ट्वीट कर पूछा कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी पार्टी के उन सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो ‘गुजरात में प्रवासियों के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं।’ कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर और उनके संगठन गुजरात क्षत्रिय-ठाकोर सेना पर भाजपा ने हिन्दी भाषी लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।
10th October, 2018