यूरिड मीडिया । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित किया। राहुल गांधी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज बेटियों को भोजपा विधायकों से बचाने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं से रेप होता है, उनके विधायक पर आरोप लगते है। बिहार में बच्चियों से रेप होता है। मोीद की पार्टी के लोग आरोपियों की मदद करने लगते है। उन्होंने कहा है कि आरएसएस में एक भी महिला नहीं है, क्योंकि उस संगठन में महिलाओं की एंट्री नहीं है।
देशभर में बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ बढ रहे अपराध को लेकर राहुल ने पीएम मोदी बहुत मुद्दों पर बोलते हैं, लेकिन बलात्कार की घटनाओं पर चुप रहते हैं। राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी बुलेट ट्रेन पर बोलते हैं, लेकिन वह बलात्कार पर नहीं बोलते है। कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार में मुजफ्फपुर बालिका गृह रेप कांड का भी मसला उठाया और इस मामले पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए है।
राहुल गांधी ने कहा, जो मोदी सरकार ने 4 साल में महिलाओं के खिलाफ किया, वो 70 साल तो छोडि़ए, इस देश में 3000 साल में भी नहीं हुआ। ये सिर्फ बड़ी बाते करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने सदन में महिला आरक्षण का खुला समर्थन कर दिया है।
कांग्रेस पार्टी के बाकी जो अग्रिम संगठन हैं उनके पास झंडा है, लोगो है, मगर महिला कांग्रेस के पास शक्ति तो है लेकिन झंडा नहीं है। लेकिन आज के बाद महिला कांग्रेस का झंडा पूरे हिन्दुस्तान में दिखाई देगा। आने वाले समय में हिंदुस्तान की महिलाओं के लिए कांग्रेस पार्टी में कम से कम 50 प्रतिशत जगह का हमारा लक्ष्य है।
7th August, 2018