अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। सुभा 11.20 बजे तक 24 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि 60 विधानसभा सीटों के लिए 3,214 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। हालांकि यहां 60 में से 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। चरीलम विधानसभा सीट से माकपा के उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देब बर्मा की पांच दिन पहले हुई मौत के कारण इस सीट पर चुनाव 12 मार्च को होगा।
पोलिंग बूथ पर सुबह से ही वोटरों की लंबी कतारे लगी है। यहां शाम 4 बजे तक वोटिंग चलेगी। विधानसभा चुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ वाम दल के सामने प्रमुख दावेदारी पेश कर रही है। वाम दल पिछले 25 सालों से राज्य में सत्ता पर काबिज है। राज्य में अनुसूचित जनजातियों के लिए 20 सीटें आरक्षित। मुख्यमंत्री माणिक ने अगरतला के पोलिंग बूथ पर वोट डाला। वह धनपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
18th February, 2018