यूरिड मीडिया:-
सभी राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी में जुटे हुए हैं। काँग्रेस, सपा, बसपा और भाजपा, मुख्य तौर पर यही चार दल हैं जोकि यूपी विस चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ खड़े होंगे। ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी राजनीतिक ज़मी तलाशने में जुटे हुए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा जद्दोजहद करनी पड़ रही है काँग्रेस को। पार्टी को उभारने के प्रयास से कई तरह के प्रयत्न हुए जैसे प्रशांत किशोर की एंट्री, राहुल गांधी ने किसान यात्रा की तो वहीं ऐसा भी कहा गया कि प्रियंका गांधी यूपी चुनाव 2017 में स्टार प्रचारक होंगी।
इन सभी में सबसे ज्यादा जिससे काँग्रेस को आस जगी है वो है राहुल गांधी की किसान यात्रा। जहां खाट तो खूब लूटी गई पर इसी किसान यात्रा ने काँग्रेस को एक हिम्मत भी दी।
अब इसी किसान यात्रा पर जनता की राय...
12th December, 2016